फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर का वो 'हरिसा' जिसे खाने के लिए सुबह से ही बेकरार हो उठते हैं लोग, देखिए तस्वीरें

Tue, 02 Feb 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
delicious food of kashmir harisha - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी हर मौसम में अपने अलग नजारे और व्यंजनों के लिए मशहूर है। सर्दी में यहां विशेष व्यंजन लोगों को आकर्षित करता है, वह है हरिसा। हरिसा स्वादिष्ट व्यंजन होने के साथ ही सर्दियों के मौसम में इंसान के शरीर के लिए अलग ही महत्व रखता है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
delicious food of kashmir harisha - फोटो : अमर उजाला
सर्दियों में होने वाली बीमारियों के अलावा कई अन्य रोगों की एकमात्र दवा हरिसा है। घाटी में हड्डियां जमा देने वाली ठंड से बचने और शारीरिक फुर्ती के लिए कश्मीर में लोगों की पहली पसंद होता है हरिसा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
delicious food of kashmir harisha - फोटो : अमर उजाला
रिवायती हरिसे की दुकानें श्रीनगर के पुराने शहर के नवाकदल, राजौरी कदल, सराफ कदल, गोजवारा, आदि इलाकों में होती थी, लेकिन अब इसकी बढ़ती डिमांड को देख श्रीनगर समेत घाटी में हर जगह इसकी दुकानें खुल चुकी हैं।
 

4 of 5
delicious food of kashmir harisha - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में माईसुमा इलाके में हरिसा बनाने वाले एक दुकानदार के अनुसार हरिसा को बनाने के लिए ख़ास महारत हासिल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delicious food of kashmir harisha - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इसे बनाना हर किसी के बस की बात नहीं, क्योंकि इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए साही मीट का चयन और अच्छे मसलों का चयन एक कला है। दुकानदार के अनुसार हरिसा खाने के लिए सुबह ही शहर की सभी दुकानों पर लोगों की कतारें लग जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें