फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां: देशभक्ति के रंग में डूबा कश्मीर, देखिए बारामुला से उड़ी तक की ये झलकियां

Sat, 14 Aug 2021 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 4
बारामुला से उड़ी तक साइकिल रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर संभाग के लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कश्मीर के बारामुला में जम्मू और कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन (जेकेसीए) के सहयोग से डैगर डिवीजन के तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को बारामुला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जोकि 75 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कमान पोस्ट, उड़ी में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम को कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

जम्मू और कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन (जेकेसीए), एमटीबी कश्मीर, प्रो साइक्लिंग क्लब कश्मीर जैसे प्रमुख साइक्लिंग क्लबों के सदस्यों ने इस आयोजन में अपनी छाप छोड़ी। साइकिलिंग अभियान ने भारतीय सेना और युवाओं के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य को हासिल किया। इस आयोजन ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

विज्ञापन

2 of 4
बारामुला से उड़ी तक साइकिल रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
कुल 175 प्रतिभागियों में 15 राष्ट्रीय साइकिल चालक और कई राज्यों के साइकिल चालक थे, जिन्होंने अपनी योग्यता साबित करने के लिए रोड साइक्लिंग और एमटीबी को शामिल करने के लिए दो श्रेणियों के आयोजनों में भाग लिया।

 
विज्ञापन

3 of 4
बारामुला से उड़ी तक साइकिल रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विजेताओं को नकद पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार के बाद एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने इस आयोजन की भव्य सफलता को जोड़ा।
विज्ञापन

4 of 4
बारामुला से उड़ी तक साइकिल रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इस आयोजन के दौरान सभी निर्धारित कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। बारामुला के लोगों ने इस आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें