जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ पर किए गए हमले में शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रीनगर में शुक्रवार शाम दोनों शहीद जवानों को सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के अधिकारीयों सहित जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उनके पार्थिक शरीर को उनके घर की ओर अंतिम यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
आतंकियों ने कुछ इस तरह किया था हमला
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार जिले के अच्छाबल इलाके में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे एक गाड़ी में सवार आतंकियों ने इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 96/डी बटालियन के जवानो पर ताबड़तोड़ फाइरिंग की जिसके नतीजे में 3 सीआरपीएफ के जवान और एक स्थानीय दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन
यह जांबाज हुए हैं शहीद, साथियों ने नम आंखों से करी विदाई
3 of 6
a
- फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जया गया जहां गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ के एएसआई एमएल मीना ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी के 2 घायल जवानो को सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में संदीप सिंह यादव नामी एक अन्य जवान ने भी दम तोड़ दिया।
4 of 6
a
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इस हमले में एक स्थानीय दुकानदार भी घायल हुआ जिसकी शिनाख्त गुलाम रसूल के तौर पर हुई है। इस बीच घटना के तुरंत बाद आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस आतंकी संगठन ने ली जवानों पर हमले की ज़िम्मेदारी
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनके संगठन के लड़कों ने यह हमला किया है। अब्दुल्लाह गजनवी ने कहा कि हमारे सूत्र बताते हैं कि इस घटना में पांच लोग इ गए।
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के कंडी इलाके के जंगल क्षेत्र में मंगलवार की शाम से शुरू मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इलाके से गुरूवार को मारे गए आतंकी का शव बरामद किया गया।
कुछ और आतंकियों की मौजूदगी पर क्षेत्र में अब भी ऑपरेशन जारी है। एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की। बताया कि मारे गए आतंकी से एक एके-47 भी बरामद हुई है। फि लहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सूत्रों के अनुसार इलाके में 5 से 6 आतंकियों का एक दल था जिसमें से एक मारा जा चुका है। शेष आतंकियों के इलाके में ही होने की संभावना है। माना जा रहा है कि हाल ही में इन्होंने घुसपैठ की है। इस वजह से मारे गए आतंकी के पाकिस्तानी होने की आशंक है।
आतंकियों के खिलाफ सेना का यह ऑपरेशन मंगलवार शाम करीब पांच बजे उस समय शुरू हुआ जब कंडी जंगल क्षेत्र के साधू गंगा इलाके में छिपे आतंकियों ने अचानक से सेना की 47 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर) की एक टुकड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक मुठभेड़ जारी रहने के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए घने जंगल क्षेत्र की ओर भाग निकले। इसके बाद सेना की 3 पैरा कमांडो को ऑपरेशन में शामिल होने के लिए बुलाया गया। बताते हैं कि बुधवार देर रात एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। इसका शव वीरवार को सुबह बरामद किया गया। ज्ञात हो कि मुठभेड़ में सेना की 3 पैरा का पैराट्रूपर मुकुट बिहारी मीना बुधवार को शहीद हो चुके हैं, जबकि एक जवान घायल है।