फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सड़क से लेकर सचिवालय तक सबकुछ अद्भुत, दुल्हन की तरह सजा सरकार का दरबार

Mon, 04 Nov 2019 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
आज जम्मू का माहौल देखते ही बन रहा है। केंद्रशासित सरकार का दरबार सजने की खुशी शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में देखने को मिल रही है। सड़क से लेकर सचिवालय तक सब कुछ बदला बदला सा नजर आ रहा है। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सचिवालय पर लहराता तिरंगा लोगों के उत्साह को चार चांद लगा रहा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सरकार का पहला दरबार आज यानी कि सोमवार को जम्मू में सज गया है।
विज्ञापन

2 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
सुबह ठीक साढ़े नौ बजे उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू सचिवालय पहुंचे और गार्ड ऑफ आनर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

3 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि दरबार खुलने के अवसर पर नागरिक सचिवालय की इमारत पर पहली बार केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ही फहराता दिख रहा है।
 

4 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
रविवार को नागरिक सचिवालय में दिन भर रौनक रही। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के बंदोबस्त चलते रहे।
विज्ञापन

5 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
नागरिक सचिवालय के सामने वाली सड़क को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। सुरक्षा घेरे को मजबूत बना दिया गया था।
विज्ञापन

6 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
उपराज्यपाल मुर्मू ने गार्ड ऑफ आनर का निरीक्षण करने के बाद सचिवालय परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का दौरा भी किया।
विज्ञापन

7 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
सचिवालय के कर्मचारियों से मुलाकात कर जम्मू में उनके लिए इंतजाम की जानकारी भी हासिल की। उपराज्यपाल प्रशासनिक सचिवों के साथ भी बैठक करेंगे।

8 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
दरबार खुलने पर उपराज्यपाल एक्शन मोड में रहने के संकेत दे चुके हैं।

9 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
वह प्रशासनिक अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से काम करने और जवाबदेही के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने के निर्देश भी दे चुके हैं।

10 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में नागरिक सचिवालय के खुलने के बाद उपराज्यपाल प्रशासन जन समस्याओं की सुनवाई के लिए समयसारिणी निर्धारित करने की तैयारी में जुट गया है।

11 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कामकाजी दिनों में दोपहर के समय एक से डेढ़ घंटे का समय प्रशासनिक सचिवों को जनता की समस्याएं सुनने के लिए रखा जा सकता है।

12 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
वहीं शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार सजने की पूर्वसंध्या पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। डॉ. सिंह के निवास पर दोनों के बीच करीब दो घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई।

13 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
इसमें मुख्य रूप से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उपजे हालात और वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े पहलुओं पर बातचीत हुई। दो नए केंद्र शासित प्रदेशों की व्यवस्था भी चर्चा में शामिल रही।

14 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि जम्मू में दरबार शुरू होने से पूर्व रविवार देर शाम इस लंबी चर्चा में केंद्र शासित प्रदेश में शासन व्यवस्था की भावी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

15 of 15
सज गया सरकार का दरबार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें