जरूरतमंदों की सहायता करता जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों में सेवा भारती संकटमोचन दल ने समूचे जम्मू संभाग में जवानों, असहायों और गरीबों को चाय और बिस्कुट मुहैया कराया। बस स्टैंड, नगरोटा बाईपास, डोगरा चौक, परेड, कच्ची छावनी, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में जरूरतमंदों में राहत सामग्री भी वितरित की। इसमें आरएसएस के स्वयं सेवक भी शामिल रहे। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की।