फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहा संक्रमण, काबू पाने के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की तैयारी

Fri, 14 Jan 2022 04:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में कोरोना का प्रसार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जम्मू जिले में 2419 मामले सक्रिय हैं। चौबीस घंटे में 41050 किशोरों और वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू में टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के प्रसार से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले जिला जम्मू में साप्ताहिक लाकडाउन लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां सकारात्मकता दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में इसी जिले में सर्वाधिक 2419 सक्रिय मामले हैं। सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर जिला जम्मू में साप्ताहिक लाकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी जिला प्रशासन से लाकडाउन की सिफारिश कर चुका है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार एक मात्र लाकडाउन से ही संक्रमण के प्रसार की चैन को तोड़ा जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीनगर में बर्फबारी वाले इलाके में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : बासित जरगर
कोविड की तीसरी लहर के बीच टीकाकरण अभियान को गति दी गई है। प्रदेश में वीरवार को 41050 किशोरों और वरिष्ठ नागरिकों को कोविड टीके की खुराक दी गई। इसमें 15 से 18 आयु वर्ग में 27727 किशोरों और 13323 वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक दी गई। 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी पर 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू में कोरोना जांच करना के लिए लगी कतार। - फोटो : निखिल मेहता
प्रदेश में वीरवार को 15 से 18 आयु वर्ग में अनंतनाग में सर्वाधिक 5979 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा बारामुला में 4372, गांदरबल में 4292, शोपियां में 1080, पुलवामा में 1166, बडगाम में 2031, जम्मू में 967, उधमपुर में 644, राजोरी में 342, कठुआ में 176, पुंछ में 1249, डोडा में 300, किश्तवाड़ में 233, रियासी में 46 और सांबा में 27 किशोरों का टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को कार्य स्थल खुलने से टीकाकरण में बढ़ोतरी होगी।

4 of 6
श्रीनगर में बर्फबारी वाले इलाके में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : बासित जरगर
क्लस्टर विवि के अधीन कॉलेजों में भी कक्षाएं ऑनलाइन
क्लस्टर विवि जम्मू के अधीन एमएएमपीजी कॉलेज, पद्मश्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर, जीजीएम साइंस कॉलेज और बीएड कॉलेज में कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं।  कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए विवि ने अधिसूचना जारी की है। कॉलेज सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही बंद किए गए हैं। स्टाफ को आने-जाने की अनुमति है। विवि की छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. ट्विंकल सुरी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीनगर में बर्फबारी वाले इलाके में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : बासित जरगर
कैनाल रोड स्थित बीएड कॉलेज जम्मू में पहले सेमेस्टर के दाखिले हो चुके हैं। तीसरे सेमेस्टर के दाखिले भी होने वाले हैं। प्राचार्य प्रो. कुलविंद्र कौर ने बताया कि कक्षाओं सहित बाकी गतिविधियां ऑनलाइन कर दी गई हैं। विद्यार्थी अपने घरों से पढ़ाई कर रहे हैं। कॉमर्स कॉलेज में कक्षाएं पहले से ही ऑनलाइन  हैं। प्राचार्य रंजीत सिंह जम्वाल ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थी कॉलेज में संबंधित शिक्षकों से मिलकर अपनी आक्षंकाओं को दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीनगर में बर्फबारी वाले इलाके में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : बासित जरगर
अदालतों में वर्चुअल मोड से होगी सुनवाई
कोविड और ओमिक्रॉन मामलों में बढ़ोतरी के कारण मामलों में सुनवाई पर नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मामलों की साधारण तरीके से सुनवाई भी वर्चुअल मोड से होगी। हाईकोर्ट की दोनों विंगों में वर्चुअल तरीके से मामलों को सुना जाएगा। दोनों विंगों के माध्यम से सीपीसी ई कोर्ट लिंक से प्रत्येक ब्रांच जुड़ेगी। यह कोर्ट की कार्यालय वेवसाइट पर भी मौजूद रहेगा। ई फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से मामले कोर्ट में दायर किए जाएंगे। 
कोर्ट में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

एडवोकेट के क्लर्कों का प्रवेश भी चैंबर ऑफ एडवोकेट और कोर्ट भवन में बंद रहेगा। हाईकोर्ट की दोनों विंगों के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल की जिम्मेदारी रहेगी कि हाईकोर्ट परिसर हर शनिवार और रविवार को सेनिटाइज हो। जन सुनवाई के दौरान नियमों का पालन करना जरूरी होगा। 

सामाजिक दूरी, मास्क पहनना समेत अन्य नियमों को ध्यान में रखना होगा। इसी तरह जिला एवं सब अधीनस्थ अदालतों और ट्रिब्यूनल में लोगों की आवाजाही नहीं होगी। अधिवक्ताओं के वकीलों की आवाजाही भी बंद रहेगी। आरोपी और गवाहों के प्रवेश की अनुमति कोर्ट देगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल और टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें