जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : संजय कुमार
राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के कुछ जिलों में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। प्रदेश में बुधवार को आए नए 151 संक्रमित मामलों में से श्रीनगर से ही 75 मामले हैं। चिंता यह है कि ये सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी श्रीनगर में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है।