फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम तोड़ती इंसानियत: तड़पता रहा मरीज, गिड़गिड़ाते रहे परिजन, डॉक्टर बोले- वेंटिलेटर चलाना नहीं आता

Mon, 03 May 2021 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामबन-जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के रामबन में स्थानीय कोविड अस्पताल में एक संक्रमित की वेंटिलेटर न चलने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने वेंटिलेटर चलाने की जानकारी न होने का तर्क देकर मरीज को अपने हाल पर छोड़ दिया। ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गई।

आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वहीं इन आरोपाें पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने ड्यूटी स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जिले में 34 लोग संक्रमित मिले, जिनमें से दो की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार 40 वर्षीय अब्दुल कादोस बट निवासी लम्बर बनिहाल को संक्रमित पाए जाने पर कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल रामबन डॉ. अब्दुल हमीद जरगर ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी स्टाफ को नोटिस जारी किया है। लापरवाही साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उधर प्रदेश सरकार ने सिद्दड़ा स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन की कमी से हुई कथित चार मौतों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने इस मामले में मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए इस पूरे मामले की जांच करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में स्वास्थ्य सेवा निदेशक जम्मू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग जम्मू के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को सदस्य बनाया गया है  कमेटी को बत्रा अस्पताल का दौरा कर पूरे मामले की जांच करेगी। बत्रा अस्पताल में शनिवार को चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। एक मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें