फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: सामाजिक दूरी का पालन न करके खुद ही दिया जा रहा तीसरी लहर को न्योता, देखिए तस्वीरें

Wed, 30 Jun 2021 03:31 PM IST
करिश्मा चिब अमित कुमार, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार

पहली कोविड लहर की तुलना में पांच माह में ही दूसरी लहर ने जम्मू कश्मीर में जमकर तबाही मचाई। प्रतिदिन हजारों कोविड संक्रमित मामले आने के साथ 70 से 80 लोगों की दैनिक जान जाती रही। इन पांच महीनों में ही अब तक 2380 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है जो पिछले 12 माह की तुलना में कई गुणा अधिक थी। सिर पर कोविड महामारी के पड़ने पर समाज में कुछ बदलाव देखा गया, लेकिन संक्रमण का प्रसार कम होने के बाद अब दोबारा पहले जैसे हालात बनने लगे हैं। बाजारों में सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं, लोग नियमित हाथ धोने की आदत भूल गए हैं, बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो अपनी दिनचर्या में मास्क न पहनकर कोविड की तीसरी लहर को न्योता देने का काम कर रहे हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी परिस्थितियां जुलाई या अगस्त में संक्रमण के प्रसार को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। मार्च 2020 में जम्मू कश्मीर में कोविड की पहली लहर ने दस्तक दी थी। इसके बाद 12 महीने तक इसका प्रकोप रहा और फरवरी 2021 में संक्रमण का प्रसार शांत हुआ। लेकिन मार्च के मध्य के बाद दोबारा संक्रमण का प्रसार हुआ और दूसरी लहर में अधिकतर मौतें और संक्रमित मामले आने पर स्वास्थ्य ढांचा भी चरमरा गया। हालांकि जम्मू कश्मीर में ऑक्सीजन का अधिक संकट नहीं रहा। अब कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच इसके डेल्टा प्लस जैसे नए वैरियंट ने चिंता और बढ़ादी है। ऐसे वैरियंट पिछली दो लहरों के वैरियंट की तुलना में काफी घातक हैं। ये मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर तेजी से हमला करके उन्हें बेकार करने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
इसके साथ ऐसे वैरियंट के कारण संक्रमण का सामुदायिक स्तर पर तेजी से प्रसार होता है। दुनिया के कई देशों में डेल्टा प्लस जैसे वैरियंट अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा.संदीप डोगरा का कहना है कि तीसरी लहर से बचने के लिए उपयुक्त कोविड व्यवहार अपनाना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो संक्रमण का दोबारा तेजी से प्रसार होना तय है। अनलाक के बाद गतिविधियां सामान्य होने के साथ लोेग कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना भूल रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर गैर जरूरी भीड़ बढ़ रही है। पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्तर पर इकट्ठे हो रहे हैं। बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। और सबसे अधिक खतरा मास्क न पहनने वालों से है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी सिंह का कहना है कि कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार पर जोर दिया है। लेकिन इसमें लोगों का सहयोग करना जरूरी है। ऐसा न करने पर संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रित करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार
दूसरी लहर में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हुआ
जम्मू कश्मीर में कोविड की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में अभूतपूर्व स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया गया। जम्मू और श्रीनगर में कोविड समर्पित मरीजों के लिए डीआरडीओ की ओर से 500-500 बिस्तार वाला अस्थायी अस्पताल निर्मित किया गया। प्रदेश के मेडिकल कालेजों, जिला अस्पतालों और अन्य चिकित्सा केंद्रों पर 80 से अधिक आक्सीजन जनरेशन प्लांट और दूसरे आक्सीजन तंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। पिछले कई दशक की तुलना में आपात चिकित्सा परिस्थितियों में नए व पुराने मेडिकल कालेजों और अन्य अस्पतालों में अनुबंध और स्थायी चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति की गई।  
 

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
पहली लहर में मौतें (मार्च 2020 से 1 फरवरी 2021 (एक साल) तक)
1936 की मौत, जम्मू संभाग में 721 और कश्मीर संभाग में 1215
संक्रमित मामले- 124550
रिकवर- 121905

दूसरी लहर में मौतें ( 1 फरवरी 2021 से 29 जून 2021 (पांच माह) तक)
2380 की मौत, जम्मू संभाग में 2102 और कश्मीर संभाग में 2214
संक्रमित मामले- 190748
रिकवर हुए मरीज- 184272
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 308 संक्रमित, 6 की मौत
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 308 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि पिछले चौबीस घंटे में छह मौतें हुई हैं। इसमें जम्मू संभाग से 2 और कश्मीर संभाग से 4 मौतें हुईं। जीएमसी डोडा में 1, सीएचसी मेंढर में 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 1, जीएमसी अनंतनाग में 1, डीआरडीओ अस्पताल श्रीनगर में 1 और डीएच पुलवामा में 1 मौत हुई। जिला कठुआ में दो महीने बाद कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। रियासी में 1, रामबन में 9, सांबा में 1, राजोरी में 8 और जम्मू में 12 नए संक्रमित मामले मिले।

यह भी पढ़ें- गर्मी का कहर: जम्मू-कश्मीर से रूठा मानसून, नहीं मिल पा रही गर्मी से राहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें