जम्मू के नाले में पड़ा गंदगी का ढ़ेर
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में नानक नगर, कालिका कॉलोनी, नरवाल समेत अन्य इलाकों में नाले काफी तंग जगहों से होकर बहते हैं। बरसात में यहां पर पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस जाता है। बारिश ज्यादा समय तक हो तो पानी शहर के रास्तों में बहने लगता है। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। बीते साल बरसात में भी करोड़ों रुपये का नुकसान नानक नगर और कालिका कॉलोनी में हुआ था।
कालिका कॉलोनी में घरों के भीतर नाले का पानी जा घुसा था।