फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ से लेकर रिहाई तक कमांडो राकेश्वर की कहानी, जानिए पूरा घटनाक्रम और देखिए खुशी की तस्वीरें

Thu, 08 Apr 2021 07:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास - फोटो : सोशल मीडिया
बीजापुर में नक्सलियों ने शनिवार(3 अप्रैल) को सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था। जवानों ने नक्सलियों की लाइट मशीनगन और आईईडी हमले का  डटकर मुकाबला किया। तीन ओर से घने जंगलों से घिरे होने के बावजूद जवानों और कोबरा कमांडो ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमले के बाद नक्सली जम्मू निवासी सीआरपीएफ जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को अगवा कर ले गए। इसकी सूचना मिलते ही जम्मू में कोहराम मच गया। उनकी रिहाई के लिए परिजनों ने सरकार से अपील की।
 
विज्ञापन

2 of 7
राकेश्वर सिंह मन्हास के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इतना ही परिजनों व जम्मू के लोगों ने राकेश्वर की रिहाई के लिए प्रदर्शन भी किया। उनके आवास पर शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया। नेताओं, रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर ढांढस बंधाया। राकेश्वर की मां, बहन और पत्नी यही दुआ कर रहे थे कि वह सकुशल घर लौट आएं।
विज्ञापन

3 of 7
राकेश्वर सिंह मन्हास के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी राकेश्वर के घर पहुंचे
राकेश्वर के जम्मू स्थित घर पर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के कमांडेंट प्रेम चंद्र गुप्ता और दोमाना के एसएचओ महेश शर्मा पहुंचे। राकेश्वर के परिजनों से सीआरपीएफ की ओर से कहा गया कि वह छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ के संपर्क में हैं और रिहाई के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है।

4 of 7
राकेश्वर सिंह मन्हास का परिवार - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच नक्सलियों ने राकेश्वर की तस्वीर जारी की। वहीं गुरुवार का दिन परिवार के साथ ही देश के लिए खुशी लेकर आया। जैसे ही पता चला कि राकेश्वर को रिहा कर दिया गया है, जम्मू में दिवाली सा माहौल हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
राकेश्वर सिंह मन्हास का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पिता की रिहाई की खबर मिलते ही पांच साल की बेटी चहकने लगी। उसने कहा कि अब पापा जल्द ही घर आएंगे। राकेश्वर की पत्नी ने कहा कि ईश्वर ने हम सबकी फरियाद सुन ली। इस दौरान उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
राकेश्वर सिंह मन्हास - फोटो : अमर उजाला
राकेश्वर सिंह की मां ने रिहाई पर जताई खुशी
बेटे की रिहाई पर राकेश्वर सिंह मन्हास की मां कुंती देवी ने कहा कि हम सब बहुत ज्यादा खुश हैं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं। भगवान का भी धन्यवाद करती हूं। जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था परन्तु विश्वास नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राकेश्वर सिंह मन्हास - फोटो : अमर उजाला
2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे राकेश्वर
परिजनों का कहना है कि राकेश्वर 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। तीन महीने पहले ही उसकी छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग हुई थी। उसकी शादी सात साल पहले हुई और एक पांच साल की बेटी है। उनके पिता जगतार सिंह भी सीआरपीएफ में थे। उनका निधन हो चुका है। छोटा भाई सुमित कुमार प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। बहन सरिता की शादी हो चुकी है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें