सीबीएसई ने 10 वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होंगी। पांच राज्यों पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, व उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण इस बार परीक्षाएं देर से शुरू हो रही हैं। हर साल परीक्षाओं की शुरुआत एक मार्च या दो मार्च से होती है। दसवीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को और 12वीं कक्षा की परीक्षा 29 अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। तस्वीरों में देखें परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल:
विज्ञापन
2 of 13
CBSE
- फोटो : Social Media
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत अन्य 12 अतिरिक्त विषयों के पेपर से होगी।
विज्ञापन
3 of 13
CBSE
- फोटो : Social Media
जबकि बारहवीं की परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से होगी। इस बार सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं में बैठने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।
4 of 13
CBSE
- फोटो : Social Media
बीते साल दोनों परीक्षाओं के लिए देशभर से कुल 25,56,550 छात्र पंजीकृत हुए थे जो कि इस साल बढ़कर 27,65, 993 हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 13
CBSE
- फोटो : Social Media
बारहवीं में बीते साल कुल 10,65,179 छात्र पंजीकृत हुए थे जबकि इस बार 10,98,420 विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे।
विज्ञापन
6 of 13
CBSE
- फोटो : Social Media
दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 1667573 छात्र पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 884710 छात्र बोर्ड बेस्ड एग्जाम के लिए पंजीकृत हुए हैं जबकि 782863 छात्र स्कूल आधारित परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
7 of 13
CBSE
- फोटो : Social Media
बीते साल के मुकाबले में बोर्ड आधारित परीक्षा देने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
8 of 13
CBSE
- फोटो : Social Media
बीते साल 758116 छात्र बोर्ड बेस्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। बोर्ड ने दसवीं के लिए देशभर में 16,354 स्कूलों में कुल 3,974 सेंटर बनाए हैं। जबकि बारहवीं के लिए 10,677 स्कूलों में 3503 सेंटर बनाए हैं।