भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुरक्षाबलों को सोमवार सुबह काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में तीन से चार आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, 24 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इलाका रिहायशी होने के चलते जवानों ने पहले फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।