फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ की मुस्तैदी ने खोली बौखलाए पड़ोसी की पोल, ना'पाक' ड्रोन से भेजे गए हथियार, देखें तस्वीरें

Sat, 20 Jun 2020 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
एलएसी पर चीन और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। वहीं जवानों की मुस्तैदी से दोनों को करारा जवाब मिल रहा है। पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं। हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की एक ऐसी ही नापाक हरकत का खुलासा हुआ है। यहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हीरानगर सेक्टर के रठुआ गांव में सुबह पांच बजे के करीब एक ड्रोन दिखा। इसके बाद मुस्तैद जवानों ने देर न करते हुए इसे मार गिराया।  इस ड्रोन से एक राइफल, दो मैगजीन, साठ कारतूस, सात ग्रेनेड और चीन निर्मित चार बैट्री बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने से लेकर बीएसएफ की तैनाती पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान ने ऐसी घिनौनी हरकत की है। साथ ही ड्रोन से बरामद हथियारों को किसी आतंकी या उनके मददगारों तक पहुंचाए जाने की साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।


 

4 of 5
पाकिस्तान ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिशें रच रहा है। इसी क्रम में वह आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करता है।

यह भी पढ़ेंः चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान ड्रोन, बरामद हथियार व गोला-बारूद - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने करीब तीन बजे संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए चक सम्मन से गुरनाम पोस्ट को निशाना बनाया था। सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें