फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूडो के खेल में लड़के की हत्या का मामलाः सड़क पर उतरे 200 से अधिक लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 May 2020 03:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर के पुराने सतवारी इलाके में नौवीं कक्षा के एक छात्र की लूडो के खेल में लेन-देन को लेकर हुई हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के परिजनों व इलाके के लोगों ने सतवारी में प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि 14 वर्षीय किशोर चार दिन पहले घर से लूडो खेलने निकला था। इसके बाद उसका शव खेत में मिला था। हत्यारों ने किशोर का चेहरा भी जला दिया था। इस वारदात से इलाके में जबरदस्त गुस्सा है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन

2 of 5
सड़क पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
14 साल के रितिक को चार दिन पहले उसके किसी दोस्त ने फोन किया। कहा, मोबाइल पर लूडो खेलते हैं। इसके बाद रितिक घर से चला गया लेकिन लौटकर नहीं आया। घरवालों ने काफी तलाश की। जानकारी नहीं मिलने पर सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 22 मई को किशोर के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। रविवार को पुलिस टीम डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची। पुराने सतवारी की नाथ कॉलोनी के पास ही एक खेत से शव बरामद हुआ। इसके बाद डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते एक घर के पास पहुंचकर रुक गए। पुलिस ने एक लड़के समेत तीन लोगाें को हिरासत में लिया है।

 

4 of 5
सड़क पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक लड़के को लोगाें ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस उसे लोगाें से छुड़ाकर साथ ले गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक मामले में इंसाफ नहीं मिल जाता, वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर उतरे लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी दीपक ढिंगरा, डीएसपी राम शर्मा, एसएचओ गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगाें को समझाया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें