फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में रास्ता भटका ब्रिटिश नागरिक, फिर सेना के प्रयास और अद्भुत आतिथ्य का हुआ मुरीद, कही ये बात

Tue, 02 Feb 2021 03:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सेना के जवानों के साथ ब्रिटिश नागरिक - फोटो : भारतीय सेना
भारतीय सेना दुश्मन को सबक सिखाने, जरूरतमंदों की मदद करने और जीवन रक्षक प्रयासों के लिए देश विदेश में जानी जाती है। एक ऐसी ही घटना कश्मीर के गुलमर्ग में हुई। जहां ब्रिटिश मूल का नागरिक स्कीइंग के दौरान रास्ता भटक गया था। इस दौरान सेना के जवानों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद सेना ने उसे सुरक्षित बचाने का अभियान शुरू किया। सेना के प्रयासों और आतिथ्य का वह ब्रिटिश नागरिक मुरीद हो गया। जानिए भारतीय सेना के लिए उस ब्रिटिश नागरिक ने क्या कहा... 
विज्ञापन

2 of 5
सेना के जवानों के साथ ब्रिटिश नागरिक - फोटो : भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में स्कीइंग करते समय ब्रिटिश मूल के नागरिक स्टीवर्ट ट्रैक से भटके गए। दो घंटे तक भारी बर्फ में संघर्ष करने के बाद वह शाम करीब 5 बजे घने जंगल की ओर अफरवाट के दूसरी तरफ पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 5
सेना के जवानों के साथ ब्रिटिश नागरिक - फोटो : भारतीय सेना
'नो टेलीफोन सिग्नल' ज़ोन में उतरने के बाद व्यक्ति अपने होटल के कर्मचारियों या किसी अन्य से संपर्क करने में असमर्थ था। इसी दौरान आर्मी पेट्रोल पार्टी की उन पर नजर पड़ी।
 

4 of 5
सेना के जवानों के साथ ब्रिटिश नागरिक - फोटो : भारतीय सेना
 गुलमर्ग बटालियन की एक आर्मी पेट्रोल पार्टी द्वारा उन्हें सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद उनके निकटतम कंपनी ऑपरेटिंग बेस पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना के जवानों के साथ ब्रिटिश नागरिक - फोटो : भारतीय सेना
स्टीवर्ट ने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी पहचान के मुताबिक अद्भुत आतिथ्य के साथ व्यवहार किया। शाम को सेना द्वारा गुलमर्ग में उनके होटल पहुंचाया गया। स्टीवर्ट  ने इस जीवन रक्षक प्रयास के लिए सेना को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ेंः महबूबा ने अलापा पाकिस्तान का राग, किसान आंदोलन पर बोलीं- कुछ गुंडों को लाल किले तक पहुंचाकर... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें