फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता और उनके परिजनों की हत्या से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश, पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा

Thu, 09 Jul 2020 01:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की बुधवार शाम को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिलदहला देने वाले इस हत्या कांड से जम्मू-कश्मीर में आक्रोश है। वहीं इस वारदात के बाद भाजपा नेता व उनके परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह के दायरे में है।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे परिवार को सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी मिले थे। लेकिन वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे आतंकियों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। अधिकारी इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक मान रहे हैं। लापरवाही के आरोप में दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।

4 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के कश्मीर मीडिया प्रभारी मंजूर भट्ट ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से भाजपा डरने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता के परिवार की सुरक्षा के लिए दस पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वारदात के समय इनमें से एक भी मौके पर नहीं था। इससे इनकी भूमिका संदेह के दायरे में है। इन सभी की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी। इस वारदात के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।- विजय कुमार, आईजीपी, कश्मीर

यह भी पढ़ेंः आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर जघन्य वारदात, आतंकियों ने भाजपा नेता-उनके पिता और भाई को गोलियों से भूना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें