हाल ही में केंद्रीय गृह विभाग की ओर से सस्पेंड किए गए आईपीएस अफसर आईजी बसंत रथ अपने घर पहुंच गए हैं। बसंत रथ ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। साथ ही यह भी बताया कि वह एक न्यूज चैनल पर बताएंगे कि जम्मू-कश्मीर में उनके 20 साल बतौर पुलिस अफसर कैसे बीते और अगले 20 सालों के लिए उनके पास क्या प्लान है। उन्हें विवादों से क्यों प्यार है।
विज्ञापन
2 of 7
ips basant rath
बसंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि दोस्तों मैं अपने घर पिपली और भुवनेश्वर पहुंच गया हूं। मैं अपना पसंदीदा उड़िया भजन भी गाऊंगा। बता दें कि बसंत रथ हमेशा से ही जम्मू-कश्मीर में विवादों में रहे हैं। डीएसपी से लेकर आईजी तक पहुंचते-पहुंचते हर एक पद पर उनका विवादों से सामना हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
ips basant rath
कुछ दिन पहले ही गृह विभाग ने रथ को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि रथ ने अनुशासन का पालन नहीं किया। दरअसल, रथ ने कुछ दिन पहले डीजीपी दिलबाग सिंह के खिलाफ गांधी नगर पुलिस सटेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें डीजीपी से जान का खतरा है।
4 of 7
ips basant rath
आईजी बसंत रथ ने जम्मू के गांधीनगर थाने में एसएचओ को शिकायती पत्र देकर कहा था कि वह अपनी सुरक्षा और प्रतिष्ठा को लेकर पत्र लिख रहे हैं। यह देश के एक नागरिक की हैसियत से ऐसा कर रहे हैं न कि सरकारी मुलाजिम या पुलिसकर्मी के रूप में।
विज्ञापन
5 of 7
IPS basant rath
- फोटो : अमर उजाला
बसंत रथ ने शिकायती पत्र में लिखा कि मैं आपसे एफआईआर दर्ज करने के लिए नहीं कह रहा। केवल यह चाहता हूं कि इस पत्र को रोजाना डायरी का हिस्सा न बनाया जाए। आज से यदि कोई अप्रिय घटना मेरे साथ होती है तो आपको यह पता होना चाहिए कि कौन सा नंबर डायल करना है।
विज्ञापन
6 of 7
IPS basant rath
- फोटो : अमर उजाला
रथ ने लिखा कि आपसे अपेक्षा है कि आप इसका संज्ञान लेंगे। आप मेरे व्हाट्सएप नंबर पर स्क्रीनशॉट भेज सकते हैं या ट्विटर पर लिख सकते हैं। पत्र में आईजी ने यह भी लिखा है कि आप पुलिसकर्मियों ने परीक्षा की इस घड़ी में बेहतरीन काम किया है।
इसके बाद रथ ने लिखा कि अल्लाह आपको और आपकी टीम व परिवार वालों की हिफाजत करे। स्वस्थ रहिए और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी स्वस्थ रखिए। पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने डीजीपी को भी भेजी है। इस संबंध में डीजीपी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया।