फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी

Tue, 18 Aug 2020 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर मारा गया - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के क्रीरी इलाके में सोमवार दोपहर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में एक उत्तरी कश्मीर में लश्कर का ऑपरेशन कमांडर सज्जाद हैदर उर्फ जजा निकला। बांदीपोरा में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या के पीछे भी यही मास्टरमाइंड था। हैदर का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उस पर साढ़े 12 लाख रुपये का इनाम था। वह उत्तरी कश्मीर में नंबर वन और कश्मीर के टॉप टेन आतंकियों में शामिल था।
विज्ञापन

2 of 5
बारामुला मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हैदर 2016 में लश्कर में शामिल हुआ था और उत्तरी कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर की ऑपरेशनल कमांड संभाल रहा था। वह उत्तरी कश्मीर का बुरहान वानी था। उत्तरी कश्मीर में वर्ष 2016 के बाद हुए लगभग अधिकतर बड़े हमलों के पीछे हैदर ही मास्टरमाइंड रहा। एक अधिकारी ने बताया कि हैदर को लश्कर की ऑपरेशनल कमांड के साथ-साथ इलाके में स्थानीय युवाओं को संगठन में शामिल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वह पाक में बैठे आकाओं के इशारों पर सभी काम को अंजाम दे रहा था। हैदर के साथ आए करीब 20 आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है और उसके ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का भी पर्दाफाश किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बारामुला मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार हैदर ने अपने शरीर पर एक आईईडी बांधी हुई थी। समय रहते हुए सुरक्षाबलों ने उसे निष्क्रिय कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हैदर ने मरने से पहले भी सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदर का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उनका मानना है कि इससे उत्तरी कश्मीर में युवाओं की आतंकवादी संगठनों में भर्ती में करीब 50 फीसदी की गिरावट आएगी।

 

4 of 5
बारामुला मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मुठभेड़ में मारा गया सज्जाद उर्फ हैदर बुरहान वानी की ही तरह था। बारामुला में भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या की साजिश रचने वाला भी हैदर ही था। उन्होंने कहा कि हाल ही में उसने रियाज नायकू की तर्ज पर ऑडियो-वीडियो मैसेज वायरल किया था जिसमें वह राष्ट्रवादियों और पत्रकारों को धमकी दे रहा था। हैदर के मारे जाने से कई परिवारों ने राहत की सांस ली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीजीपी दिलबाग सिंह
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से आतंकी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। कुछ पंच-सरपंच यहां तक कि पुलिसकर्मियों पर भी हमले किए गए। पंच और सरपंच के मामलों को भी देखा जा रहा है। वे उन स्थानीय लोगों में से हैं जो लोग विकास के कार्य कर रहे हैं। घाटी में सुरक्षा स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। सामान्य स्थिति बहाल हो रही है। 4-जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली इसका संकेत है।

यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा

यह भी पढ़ें- Baramulla Encounter: फिर शुरू हुई बारामुला मुठभेड़, लश्कर के एक और टॉप कमांडर के घिरे होने की आशंका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें