फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में '..अंखियों से गोली मारे' पर नर्तकी के साथ पुलिस कर्मियों ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Mon, 17 Aug 2020 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बनी थाने में डांस करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद शाम को बनी थाने की पुलिस टीम विवादों में आ गई है। विवाद का कारण यह है कि बड़ा खाना यानी रात्रि भोज के आयोजन के बाद वहां खूब ठुमके लगे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

2 of 5
बनी थाने में डांस करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला कलाकार के साथ थाना प्रभारी, वर्दी पहने जवान और थाने में बुलाए गए कुछ लोग ठुमके लगा रहे हैं। डीजे पर ‘लड़की कमाल रे अंखियों से गोली मारे’, ब्राजील रिमिक्स और कई धमाकेदार गीत बज रहे हैं और पुलिस के जवान इस महिला कलाकार के इर्द गिर्द नाच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बनी थाने में डांस करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ पुलिसकर्मी महिला कलाकार पर नोट उड़ा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बनी कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, बनी थाना प्रभारी हसन कमाल से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहते हैं। इसमें कुछ भी अश्लील नहीं था। बाकायदा उच्च अधिकारियों की ओर से ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति मिली थी। इसके लिए 25 हजार रुपए भी उपलब्ध करवाए गए थे।

4 of 5
बनी थाने में डांस करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि वो 26 थानों में बतौर थानेदार रह चुक हैं और पुलिस महकमे में इस तरह के आयोजन होते रहते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बनी थाने में डांस करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

मामला संज्ञान में आया है, वीडियो की जांच की जाएगी। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। पुलिस के सर्विस कंडक्ट रूल का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -रमनीश गुप्ता, एडिशनल एसपी कठुआ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें