जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह सभागार में सात दिवसीय बांस उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे बांस उत्पादन के संबंध में प्रशिक्षण लेकर इसकी खेती कर सकें और दूसरों को भी रोजगार के काबिल बना सकें। छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए त्रिपुरा से विशेषज्ञ कार्तिक और दिमान दास व सांबा से तरसेम लाल और सुरजीत सिंह को विशेष रूप से बुलाया गया है। प्रशिक्षण के लिए 20 छात्रों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय के उद्यमी और कौशल विकास केंद्र, अध्ययन केंद्र म्यूजोलॉजी की निदेशक पूनम शर्मा और प्रोफेसर अलका शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू किया गया है।