जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू के साथ ही कश्मीर संभाग में सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके बाद हुई तेज बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के खराब रहने की आशंका है।