फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulip Garden: एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार, 23 मार्च से कर सकेंगे दीदार

Wed, 20 Mar 2024 03:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एशिया का सबसे बड़ा इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन इस सप्ताहांत से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। इस उद्यान को पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था। यह डल झील और जबरवान पहाड़ियों के बीच स्थित है। विभिन्न रंगों के फूल इसमें खिलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Tulip Garden in Kashmir (File) - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में जबरवान पहाड़ियों के दामन में स्थित ट्यूलिप गार्डन में इस वर्ष 73 किस्मों के 17 लाख फूल खिलेंगे। 23 मार्च को इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। डिवकॉम कश्मीर विजय कुमार बिधुड़ी ने फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारी को पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा देने और क्यूआर कोड स्कैनिंग सुविधाएं लगाने का निर्देश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tulip Garden in Kashmir (File) - फोटो : बासित जरगर
मंडलायुक्त कश्मीर ने एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई। बैठक में पर्यटकों के लिए उद्यान खोलने, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थान, स्वच्छता, सफाई अभियान, गड्ढों को भरने, ऑनलाइन टिकटिंग और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

3 of 5
Tulip Garden in Srinagar (File) - फोटो : बासित जरगर
इस बीच ट्यूलिप गार्डन में काम करने वाले श्रमिकों के अनुसार, अभी जमीनी स्थिति को देखकर लगता है कि 23 मार्च को गार्डन नहीं खुल पाएगा, क्योंकि अभी तक केवल 10 प्रतिशत ही फूल खिले हैं।

उन्होंने जगह की दृश्य जीवंतता को बढ़ाने के लिए रंगीन रोशनी के संचालन का भी आदेश दिया। उन्होंने एसएमसी को कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग मोबाइल शौचालय सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा बगीचे में स्वच्छता और सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया।

4 of 5
Tulip Garden in Srinagar (File) - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा, उन्होंने बगीचे की ओर जाने वाली सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि विभाग ने आगंतुकों की सुविधा के लिए बगीचे में 4 कनाल अतिरिक्त पार्किंग स्थान जोड़ा है। बैठक में निदेशक फ्लोरीकल्चर, एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर, आयुक्त एसएमसी, पर्यटन विभाग और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tulip Garden in Kashmir (File) - फोटो : बासित जरगर
ट्यूलिप गार्डन में काम करने वाले एक श्रमिक ने कहा, इस बाग को खोलने के लिए टारगेट दिया जाता है। इस बार टारगेट 23 मार्च का दिया गया है। लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि 23 मार्च को इसे खोला जा सके। केवल 10 प्रतिशत फूल खिले हैं। अगर बारिश हो जाए तो गुड़ाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें