फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल, भाजपा जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी

Thu, 05 Aug 2021 11:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। जम्मू में भाजपा मुख्यालय में उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी में भी भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं। इन सबके बीच पीडीपी काला दिवस मना रही है। पीडीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह हमारे अपमान की बरसी है। इसी दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों से केंद्र द्वारा किए गए गंभीर वादों को तोड़ा गया। यह वही दिन है जब संवैधानिक लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनुच्छेद 370 की दूसरी वर्षगांठ के दिन श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी मुख्यालय से एक मार्च निकाला।
 
भाजपा की तरफ से हर मंडल मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया गया। भाजपा इस दिन को एकात्मता दिवस के रूप में मना रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से तिरंगा मैराथन का आयोजन भी किया गया है। अनंतनाग जिले में भाजपा नेता रुमेसा रफीक ने कई समर्थकों के साथ खानाबल चौक पर तिरंगा फहराया। प्रदेश के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो के कार्यकर्ता व लोग तालाब तिल्लो, अंबफला, सतवारी और विश्वविद्यालय चौक से तिरंगा झंडे लेकर दौड़ लगाते हुए तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह के मूर्ति स्थल पर एकत्रित हुए, यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि जम्मू व कश्मीर के हर मंडल में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। 

 

4 of 5
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला
वहीं पीडीपी के मीडिया सचिव चौधरी परवेज वफा का कहना है कि इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुच्छेद-370 हटाए जाने की दूसरी बरसी पर भाजपा मना रही जश्न - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रदेश में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। अराजकतत्वों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें