फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जन्नत' में फौजी बने फरिश्ते, बर्फ के सितम के बीच कुछ इस तरह गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 07 Jan 2021 05:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
गर्भवती को अस्पताल ले जाते सेना के जवान - फोटो : भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का कहर जारी है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन समय में भारतीय सेना के जवान लोगों के लिए फरिश्ते से कम नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला कुपवाड़ा जिले में सामने आया है। जिले के करालपोरा में मंगलवार को सेना के पास मदद के लिए एक फोन आया। आनन-फानन जवान मौके पर पहुंचे। नर्सिंग सहायक के साथ गर्भवती महिला को उसके घर से मुख्य सड़क तक एक खाट पर पहुंचाया। यह दुर्गम रास्ता करीब दो किलोमीटर का था। इसके बाद महिला को एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

आगे की स्लाइड में पढ़िएः एक अन्य मामले में नवजात की दादी ने सेना के जवानों से कहा 'अल्लाह तुम्हें हमेशा सलामत रखे'
विज्ञापन

2 of 5
गर्भवती को अस्पताल ले जाते सेना के जवान - फोटो : भारतीय सेना
उधर, हंदवाड़ा में मंगलवार की रात एक महिला और उसका नवजात बच्चा बर्फ में फंस गया था। सेना को इसकी सूचना मिली और आधी रात को चार फीट बर्फ में चलकर देवदूतों ने दोनों को स्ट्रेचर पर घर पहुंचाया। कुलगाम में बुधवार की सुबह नवजात और उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया।  
 
विज्ञापन

3 of 5
गर्भवती को अस्पताल ले जाते सेना के जवान - फोटो : भारतीय सेना
हंदवाड़ा में मंगलवार की रात 10 बजे आपात सेंटर में चपरान गांव से नासिर अहमद का फोन आया कि वह नवजात और उसकी मां को लेकर आ रहे परिवारजनों के साथ अस्पताल से घर लौट रहे थे परंतु उनका वाहन यमार्ड जचलोर में कई फीट बर्फबारी में फंस गया है।

4 of 5
गर्भवती को अस्पताल ले जाते सेना के जवान - फोटो : भारतीय सेना
सूचना मिलते ही सेना की कोबार्ड यमार्ड की टीम घुटनों तक बर्फ से ढंके रास्ते पर रवाना हो गई।  मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल एक स्ट्रेचर तैयार किया, बच्चे और उसकी मां को पैदल लेकर उनके गांव के लिए चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भवती को अस्पताल ले जाते सेना के जवान - फोटो : भारतीय सेना
आधी रात को लगभग चार किलोमीटर घुटनों तक बर्फ में चलने के बाद मददगार जवानों ने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा दिया। इस दौरान नवजात की दादी ने इसके लिए सेना का शुक्रिया अदा किया और कहा, अल्लाह तुम्हें हमेशा सलामत रखे। दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की पुलिस ने बुधवार की सुबह एक नवजात और उसकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


यह भी पढ़ेंः 1947 में हमले के लिए जहां से आए कबाइली वहां घुसपैठ की कोशिश में आतंकी, सबक सिखाने के लिए जांबाज तैयार


यह भी पढ़ेंः आज भी बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, खतरनाक बर्फीले तूफान की चेतावनी, पर्यटकों के लिए ये निर्देश 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें