फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag Attack: घायल नागरिकों के आतंकियों के संपर्क में होने का शक... डोडा मुठभेड़ के बाद यहां पहुंचे आतंकी

Sun, 11 Aug 2024 08:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 11
security forces - फोटो : PTI
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र में आतंकियों से शनिवार शाम मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। दो नागरिकों व चार जवानों समेत छह घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है ताकि दहशतगर्द मौके से भाग न निकलें। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल जवानों के घायल होने की बात कही जा रही है।

 
विज्ञापन

2 of 11
security forces - फोटो : PTI
पुलिस ने बताया कि कोकरनाग के अहलान गडोल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को नजदीक आते देख छिपकर बैठे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

 
विज्ञापन

3 of 11
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में छह जवान घायल हो गए। इन्हें तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान इनमें से दो जवानों ने दम तोड़ दिया।

 

4 of 11
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
सेना के अनुसार फायरिंग के दौरान दो नागरिक भी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों नागरिकों के आतंकियों के साथ संबंध तो नहीं रहे हैं। ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 11
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
मुठभेड़ शुरू होते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके में रोशनी कर घेराबंदी की गई है ताकि आतंकियों का सफाया किया जा सके। घना जंगल होने के कारण सुरक्षा बलों की ओर से सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है ताकि और अधिक जानी नुकसान न होने पाए।
विज्ञापन

6 of 11
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
डोडा मुठभेड़ के बाद भागकर आतंकी पहुंचे दक्षिण कश्मीर
श्रीनगर के सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पांच अगस्त को डोडा में जुलाई में हमला करने वाले आतंकी किश्तवाड़ होते हुए दक्षिण कश्मीर के कापरान-गरोल इलाके में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
security forces - फोटो : एजेंसी
इस पुख्ता सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स तथा पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा था। 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित कापरान इलाके में नौ व दस अगस्त की रात घेराबंदी की गई।

8 of 11
फाइल फोटो - फोटो : ANI
शनिवार को दोपहर दो बजे ललकारने के बाद आतंकियों ने फायरिंग की और मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों को मार गिराने का अभियान रातभर जारी रहेगा।

9 of 11
security forces - फोटो : पीटीआई
ज्ञात हो कि 15 जुलाई को डोडा में मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत चार जवान बलिदान हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों की घेराबंदी सख्त होने के बाद आतंकी भागकर दक्षिण कश्मीर में दाखिल हो गए।

10 of 11
security forces - फोटो : एजेंसी
पिछले साल कर्नल, मेजर, डीएसपी समेत चार जवान हुए थे बलिदान
बता दें कि इसी क्षेत्र में 13 सितंबर, 2023 को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इसमें सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इलाके में घने जंगल और कई गुफाएं हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
इसके चलते ऑपरेशन के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह सीओ 19 आरआर, मेजर आशीष धोंचक और सिपाही प्रदीप सिंह के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट बलिदान हो गए थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें