फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: आसमान से जमीन तक अभेद्य सुरक्षा, 90 हजार जवान तैनात, ड्रोन-सीसीटीवी-शार्प शूटर से भी नजर

Fri, 28 Jun 2024 04:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने अभेद सुरक्षा कवच तैयार किया है। आसमान से जमीन तक सीसीटीवी, ड्रोन जैसे उपकरणों से नजर रहेगी। पहली बार रात के समय भी काम करने वाले ड्रोन यात्रियों की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अगले 52 दिन तक यात्रा चलेगी। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने अभेद सुरक्षा कवच तैयार किया है। आसमान से जमीन तक सीसीटीवी, ड्रोन जैसे उपकरणों से नजर रहेगी। पहली बार रात के समय भी काम करने वाले ड्रोन यात्रियों की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से पवित्र गुफा तक 90 हजार जवान तैनात किए गए हैं, जो हाईवे, लंगर स्थलों, आधार शिविरों, यात्री निवासों आदि पर सुरक्षा संभाल रहे हैं। यात्रियों को लेकर जाने वाले काफिले में शामिल तमाम बसों की पुंख्ता जांच की गई है। एक-एक बस की सीट से लेकर डिक्की तक जांची गई। 

चालकों को कहा गया कि वे यात्रियों को बस में चढ़ाने से पहले बस को पूरी तरह से चेक कर लें, ताकि किसी की तरह सुरक्षा में चूक न हो। बेस कैंप से लेकर गुफा तक के सभी मार्गों पर 17 से ज्यादा पीटीजेड हाई-डेफिनेशन 360-डिग्री व्यू कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सुरक्षाबल - फोटो : अभिषेक बड़ू
बालटाल और चंदनबाड़ी बेस कैंप से लेकर प्रमुख स्थानों पर दर्जनों स्टैटिक कैमरे रणनीतिक रूप से लगाए गए हैं। सभी पंजीकृत यात्रियों को आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग से लैस किया  गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यात्रा के दौरान उनके सटीक स्थानों पर नजर रखी जा सके।

4 of 6
सुरक्षाबल - फोटो : अभिषेक बड़ू
काफिले से लेकर संवेदनशील जगहों पर शार्प शूटर

बता दें कि यात्रियों के काफिले के बीच एक बुलेटप्रूफ तंत्र शामिल होगा। यात्रियों की रास्ते में कड़ी निगरानी रहेगी। काफिले के बीच और रास्ते में संवेदनशील जगहों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं, ताकि कहीं भी कोई संदिग्ध दिखे तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन

5 of 6
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
हाईवे पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं, जिससे चारों तरफ नजर रखी जाएगी। विशेष तौर पर सांबा, कठुआ, उधमपुर, रामबन जिलों में कैमरे इंस्टाल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरक्षाबल - फोटो : अभिषेक बड़ू
हाईटेक कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित

कश्मीर में एक हाईटेक कमांड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है। यह सेंटर 20 सरकारी विभागों के करीब 60 कर्मियों के साथ दिन-रात काम करेगा। हाईटेक कमांड कंट्रोल सेंटर में काम करने वाले विभागों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, जलशक्ति, पीडीडी, दूरसंचार और कई अन्य विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें