अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : एजेंसी
पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, “अमरनाथ यात्रा को जा रहे तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। पिछले 3-4 सालों में यात्रा के लिए बहुत सारे इंतजाम किए गए हैं और इस बार भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं, सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कहा, सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं। बाबा अमरनाथ सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाएं।'