जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में बुधवार को शादी समारोह में हुई मारपीट के बाद सुंदरबनी के जोगीनाला गांव के 72 वर्षीय पूर्व सैनिक और 22 साल की युवती का गुरूवार को तलाक हो गया। तलाक पंचायतनामे को नोटरी अटेस्ट करवाकर हुआ।
गौरतलब है कि सुंदरबनी के जोगीनाला गांव के 72 वर्षीय पूर्व सैनिक मोहर सिंह ने डेढ़ माह पहले रियासी जिले के एक गांव की 22 साल की विधवा महिला से शादी की थी। मंगलवार रात उसने अपने घर में शादी समारोह का आयोजन किया, जिसमें जश्न के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसके बाद बुधवार को मामला थाने तक पहुंचा। वहां वर-वधू ने एक-दूसरे के साथ रहने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
शादी का फोटोशूट
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक थाने में दोनों पक्षों के बीच पहले यह तय हुआ कि गुरूवार को कोर्ट में दोनों के बयान लेकर तलाक लिया जाएगा, लेकिन जब यह पता चला कि डेढ़ माह पूर्व रियासी में जब मोहर सिंह ने उक्त महिला से शादी की थी तो उस समय भी दोनों ने कोर्ट में जाने के बजाय नोटरी से बयान अटेस्ट करवाया था।
विज्ञापन
3 of 5
स्टेज पर फोटोशूट
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। अब जब उनके बीच तलाक लेने तक मामला पहुंच गया तो वे कोर्ट में जज के सामने बयान नहीं दे पाते, इसलिए बुधवार को सुंदरबनी थाने में ही दोनों पक्षों में काफी बहस के बाद हुए निर्णय के मुताबिक पंचायतनामे को नोटरी से अटेस्ट करवाने के बाद उसे पुलिस थाने में देकर तलाक की प्रक्रिया पूरी की गई। इस तरह डेढ़ माह में दोनों के बीच तलाक हो गया।
4 of 5
खबर है कि 72 वर्षीय बुजुर्ग ने एक 22 वर्ष की लड़की से शादी की थी और डेढ़ महीने में उसे छोड़ दिया। अब वह बुजुर्ग उसे तलाक देने पर अड़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध मोहर सिंह की पत्नी का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। उसने रियासी की 22 वर्षीय विधवा से शादी का प्रस्ताव रखा था। शादी पूरे रीति रिवाज से हुई थी। शादी के डेढ़ महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।
यह बताया जा रहा शादी टूटने का कारण
आपको बता दें कि वर माला डालने के बाद मोहर सिंह ने स्टेज से भाषण देते हुए ऐलान किया था कि वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वह चुनाव लड़ेंगे और लोगों की समस्याएं दूर करेंगे। शादी में मौजूद लोगों ने उनके इस भाषण का वीडियो भी बनाया था और सोशल मीडिया पर वह वीडियो वायरल भी हुआ था। सूत्रों की मानें तो उनके इस भाषण को लेकर ही दुल्हन के साथ अगले दिन सुबह उनकी बहस हो गई थी और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया।