फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकवादियों से लड़ने के लिए मिलेगी यह खास ट्रेनिंग

Wed, 11 Jul 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
कुछ इस तरह होगी जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की ट्रेनिंग
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मार गिराने के लिए सफल ऑपरेशन को अंजाम देने को एनएसजी की तरह जम्मू-कश्मीर पुलिस जवानों को ट्रेनिंग दिए जाने पर बल दिया गया है। राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पुलवामा के लठपोरा में दौरे के दौरान प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर इन प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। राज्य में आतंकवाद फैला है और आतंकियों के खिलाफ सफल आपरेशन करने के लिए कमांडो ट्रेनिंग उच्च स्तरीय होनी चाहिए ताकि आम जनता का कम नुकसान हो। उनके साथ पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद, ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल जेपी सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि, पुलिस जवानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी व आधुनिक हथियारों से लैस किया जाना चाहिए। बंधक बनाए जाने की स्थिति में कमांडो बेहतर काम कर सकते हैं और वह किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान नई तकनीक को शामिल करके जम्मू कश्मीर पुलिस को काफी लाभ होगा और इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

हाईटेक उपकरणों और हथियार से जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान होंगे लैस

2 of 9
nsg
काली वर्दी और बिल्ली जैसी चपलता के चलते एनएसजी कमांडोज को 'ब्लैक कैट' भी कहा जाता है। हर किसी को ब्लैक कैट कमांडो बनने का मौका नहीं मिलता है।

इसके लिए आर्मी, पैरा मिलिट्री या पुलिस में होना जरूरी है। आर्मी से 3 और पैरा मिलिट्री से 5 साल के लिए जवान कमांडो ट्रेनिंग के लिए आते हैं।
 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे ट्रेंड्स होंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान, आतंकियों के लिए बनेंगे यमराज

3 of 9
एक कमांडो होता है 100 आतंकियों के बराबर
फिजिकल ट्रेनिंग: इसके लिए उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सबसे पहले फिजिकल और मेंटल टेस्ट होता है। 12 सप्ताह तक चलने वाली ये देश की सबसे कठिन ट्रेनिंग होती है। शुरुआत में जवानों में 30-40 प्रतिशत फिटनेस योग्यता होती है, जो ट्रेनिंग खत्म होने तक 80-90 प्रतिशत तक हो जाती है।

जिग जैग रन: किसी भी मुश्किल को देखते ही फौरन एक्शन लिया जा सके, इसके लिए जिग जैग रन की ट्रेनिंग दी जाती है।

लॉग एक्सरसाइज: जिस्म के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने के लिए ये एक्सरसाइज करवाते हैं, जिसमें हाथ सबसे खास होते हैं।

60 मीटर की स्प्रिंग दौड़- इस दौड़ के लिए सिर्फ 11 से 13 सेकेंड का वक्त दिया जाता है।

तस्वीरों में देखिए कैसे ट्रेंड्स होंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान, आतंकियों के लिए बनेंगे यमराज

4 of 9
NSG commando - फोटो : अमर उजाला
100 मीटर की स्प्रिंग दौड़: इसके लिए 15 सेकेंड का वक्त दिया जाता है। ट्रेनिंग को और अधिक कठिन बनाने के लिए हाथों में हथियार और पीठ पर वजन भी लाद दिया जाता है।

मंकी क्रॉल: एक बंदर की तरह रस्सी के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना भी कमांडोज की ट्रेनिंग का जरूरी हिस्सा है।

इनक्लाइंड पुश अप्स: इसके बाद बारी आती है इनक्लाइंड पुश अप्स करने की।
 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे ट्रेंड्स होंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान, आतंकियों के लिए बनेंगे यमराज

5 of 9
9 फुट के गढ्ढे को फांदने से बढ़ता है कमांडोज का कॉन्फिडेंस
शटल रन: ये एक्सरसाइज हर हालात के लिए फिट कर देती है।

गड्ढा फांदना: 9 फुट के गड्ढे को फांदने से बढ़ता है कमांडोज का कॉन्फिडेंस।

दो तरह की दौड़: एक तो 25 मिनट में 5 किलोमीटर और दूसरी 9 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ लगवाई जाती है।
 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे ट्रेंड्स होंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान, आतंकियों के लिए बनेंगे यमराज

6 of 9
NSG commando - फोटो : अमर उजाला
हाई बैलेंस: किसी मिशन पर जाते समय न जाने कैसी स्थिति सामने आ जाए। इससे निपटने के लिए हाई बैलेंस भी कराया जाता है।

पैरलल रोप: पैरलल रोप के जरिए कमांडोज के शरीर को और अधिक मजबूत बनाया जाता है।

स्पाइडर वेबनेट: स्पाइडर वेबनेट के जरिए ऊपर चढ़ना और फिर दूसरी ओर से नीचे उतरना हाथों की पकड़ मजबूत बनाने का काम करता है।
 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे ट्रेंड्स होंगे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान, आतंकियों के लिए बनेंगे यमराज

7 of 9
कमांडो
रस्सी के सहारे चढ़कर 26 फुट ऊंची दीवार फांदना भी जरूरी होता है।

60 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने की ये प्रेक्टिस पहाड़ पर चढ़ने का एहसास कराती है।

आसमान से सीधे किसी कमरे में घुसना हो, तो उसके लिए कुछ इस तरह की ट्रेनिंग दी जाती है।
 

बिना हथियार मार्शल आर्ट की कलाओं से भी गिरा देता है दुश्मन को

8 of 9
बिना हथियार मार्शल आर्ट की कलाओं से भी गिरा देता है दुश्मन को
एक कमांडो बनने की ट्रेनिंग में अब तक तो बात हुई एक कमांडो को मजबूत बनाने की, लेकिन इसके बाद बारी आती है एक्शन की। भले ही हाथों में हथियार न हो, लेकिन एक कमांडो दुश्मन को मार गिराने की ताकत रखते हैं। इसमें कई तरह की मार्शल आर्ट की कलाएं भी सिखाई जाती हैं। दुश्मन के हाथों से चाकू छीनकर कैसे उससे उसी का गला काटना है, ये खतरनाक तरीका भी इन कमांडोज को सिखाया जाता है।
 
विज्ञापन

विमान के हाइजैक हो जाने की स्थिति से निपटने की भी दी जाती है ट्रेनिंग

9 of 9
NSG commando - फोटो : अमर उजाला
किसी विमान के हाइजैक हो जाने की स्थिति से कैसे निपटना है इसके लिए भी एक खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है।

एक बनावटी विमान की मदद से ऐसी स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें