विश्वविख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग में रविवार का दिन पर्यटकों के लिए काल बनकर आया। गंडोला टूटने से पांच पर्यटकों की मौत हो गई। इनमें चार लोग दिल्ली के शालीमार बाग के रहने वाले थे। मृतकों में एक कश्मीर का पर्यटक गाइड शुमार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
GULMARG
- फोटो : Amar Ujala
हादसे में सात लोगों की मौत की खबर मिल रही है, लेकिन अब तक पांच की मौत की ही पुष्टि हुई है। अन्य दो मृतकों में स्थानीय लोग बताए गए हैं। इस हादसे के बाद कुछ पर्यटकों के फंसे होने का अनुमान है, जो पहले ही गंडोले से आगे गए हुए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
GULMARG
- फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में रविवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। गुलमर्ग में एक गंडोले में सवार पर्यटक दिल्ली से आए थे। ये पर्यटक गर्मी की छुट्टियां बिताने आए हुए थे।
4 of 5
GULMARG
- फोटो : Amar Ujala
प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार जब गंडोला आगे बढ़ रहा था, तो तेज हवा चलने के दौरान एक पेड़ जड़ से टूट कर रोप वे पर गिर गया। पेड़ जैसे ही रोप वे पर गिरा, तो इससे गंडोला का केबल टूट गया और गंडोला ऊंचाई से नीचे आ गिरा। इससे गंडोले में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में चार लोग दिल्ली के शालीमार बाग के एक ही परिवार के रहने वाले थे। मृतकों में जयंत अंद्रासकर, उनकी पत्नी मानशी और उनकी दो बेटियां अनाघा और जाह्नवी शामिल हैं। इसके अलावा एक स्थानीय नागरिक मुख्तार अहमद निवासी चोंटी पतरी बाबारेशी की भी हादसे में मौत हो गई।