संपूर्ण मानव जाति को एक समान पहचानों का उद्देश रखने वाले यूके के मानवीय संगठन खालसा ऐड ने श्रीनगर के दलगेट इलाके में आग पीड़ितों के लिए इफ्तार का आयोजन किया।
विज्ञापन
2 of 6
कश्मीर में मानवता की मिसाल
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान न सिर्फ कश्मीरी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए इफ्तार का पूरा बंदोबस्त किया गया बल्कि टेंटों में रह रहे इन परिवारों में गर्म कंबल भी बांटें गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस कदम की सराहना की गई।
विज्ञापन
3 of 6
कश्मीर में मानवता की मिसाल
- फोटो : Amar Ujala
खालसा ऐड (जेके) के कॉर्डिनेटर जीवनजोत सिंह ने बताया कि उनके संगठन की हमेशा से यह कोशिश रहती है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। जब उन्हें यह पता चला कि दलगेट के आबी नोवपुरा में करीब 26 परिवार कुछ समय पहले आग लगने से बेघर हो गए हैं तो उन्होंने उनके लिए कुछ करने की ठानी।
4 of 6
कश्मीर में मानवता की मिसाल
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग टेंटों में रह रहे हैं, इसलिए इन परिवारों में कंबल भी बांटे गए। वहीं खालसा ऐड के साथ घाटी में काम कर रहे वालंटियर जावेद पर्सा ने बताया कि यह एक अच्छी शुरुआत है इस संगठन की।
विज्ञापन
5 of 6
कश्मीर में मानवता की मिसाल
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने यह कहा कि यह मायने नहीं रखता कि कोई क्या दे रहा है बल्कि मायने यह रखता है कि कोई अपना काम काज छोड़ घर से दूर एक दूसरे समुदाय के लोगों की सहायता करने पहुंचा है।
गौरतलब है कि पांच अप्रैल 2017 को करीब 26 परिवार इस इलाके में भीषण आग की चपेट में आने से बेघर हो गए थे। वह इस कदम से काफी खुश हुए और उनके अनुसार अभी तक सरकार उनकी सार लेने नहीं पहुंची जबकि ऐसी संस्थाएं यहाँ आई हैं जिससे हम अभी तक अपना जीवन चला रहे हैं।