जम्मू-कश्मीर में वीरवार सुबह कुपवाड़ा स्थित सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। कुपवाड़ा में हुए इस फिदायीन हमले में 3 जवान शहीद हुए हैं जबकि सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। ये पहला वाकया नहीं जब कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला किया हो। आगे की स्लाइड़स में देखें 5 बड़े हमले जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Demo Photo
सीआरपीएफ के काफिले पर हमला:
इससे पहले 6 अप्रैल को श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहले से घात लगाए आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि पांच जवान सहित सात घायल हुए हैं। इसमें एक स्थानीय गाड़ी का चालक और बच्ची शामिल हैं। घटना के बाद मची भगदड़ का फायदा उठाते हुए आतंकी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Demo Photo
शोपियां में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला:
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया था। आतंकी हमले की ये घटना 22-23 फरवरी की रात को हुई थी। हमले के दौरान सेना का गश्ती दल कुंगू गांव में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी द्वारा कुंगू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद सुरक्षाबल वापस लौट रहे थे तभी रात के करीब 2 बजे के आसपास मुल्लू चित्रगाम इलाके में सेना के इस काफिले पर हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 3 जवान शहीद हुए जबकि 5 अन्य जवान घायल हुए थे।
4 of 6
Terrorist
- फोटो : File Photo
सेना के इंजीनियरिंग कैंप पर हमला:
09 जनवरी 2017 को नियंत्रण रेखा से करीब 2 किलोमीटर दूर सेना के इंजिनियरिंग फोर्स कैंप पर आतंकियों ने हमला किया । जानकारी के मुताबिक अखनूर के पास पलांवाला सेक्टर के बटला गांव में में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के कैंप पर हमला हुआ । इस हमले में तीन लोगों के मारे गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Demo Photo
बांदीपोरा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला:
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए थे।
बारामुला के उड़ी में हमला:
18 सितंबर 2016 को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में सेना के एक कैंप पर फिदायीन हमलावरों ने हमला किया था। इस आतंकी हमले के दौरान सेना के 18 जवान शहीद हुए जबकि 25 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। इस हमले के दौरान हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया था जिनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।