फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फिर बिगड़े हालात, सुरक्षाबलों पर छात्राओं ने भी बरसाए पत्थर, देखें 7 तस्वीरें

Tue, 25 Apr 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 8
KASHMIR - फोटो : PTI
स्कूल खुलते ही श्रीनगर में सोमवार को फिर हिंसा भड़क उठी। छात्रों के साथ ही छात्राओं ने भी हिंसक प्रदर्शन किए। सुरक्षा बलों पर पथराव करने के साथ ही प्रदर्शन किया गया। यह सिलसिला काफी देर तक चला। 
विज्ञापन

2 of 8
kashmir - फोटो : PTI
सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। स्थिति को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। पथराव में एसएसपी, एसपी पूर्व सहित चार पुलिस अधिकारी तथा दर्जन भर जवान घायल हो गए। विरोध प्रदर्शन से पूरे लाल चौक इलाके में दिनभर अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

3 of 8
KASHMIR - फोटो : PTI
घाटी में श्रीनगर और चाडूरा में ही सोमवार को हिंसा की घटना हुई। सोमवार सुबह एसपी कालेज के छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

4 of 8
KASHMIR - फोटो : PTI
वे पुलवामा डिग्री कालेज में छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों तथा उनके वाहनों पर पथराव किया गया। लाठियों से गाड़िया तोड़ी गईं।
विज्ञापन

5 of 8
KASHMIR - फोटो : PTI
इसके कुछ ही देर बाद महिला कालेज की छात्राओं ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सुरक्षा बलों पर जबर्दस्त पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन नहीं थमा तो हवाई फायरिंग करनी पड़ी। 
 
विज्ञापन

6 of 8
KASHMIR - फोटो : PTI
हिंसक प्रदर्शन में एसएसपी इम्तियाज इस्माइल परे, एसपी पूर्व शेख फैसल क्यूम सहित दर्जन भर से अधिक घायल हो गए। छह फोटो जर्नलिस्ट भी घायल हुए। 
विज्ञापन

7 of 8
KASHMIR - फोटो : PTI
जहांगीर चौक से लेकर पोलो ग्राउंड तक दिन भर अफरातफरी की स्थिति रही। मौलाना आजाद रोड पर ट्रैफिक लगभग थमा रहा। 
विज्ञापन

8 of 8
KASHMIR - फोटो : PTI
उधर, चाडूरा में भी सेना की कानवाई पर पथराव किया गया है। हालांकि, सोमवार को पूरे दिन सुरक्षा बलों ने काफी संयम बरता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें