फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के 400 जवानों को निशाना बनाने के लिए जैश ने रची थी बारूदी साजिश!, पढ़ें ये रिपोर्ट

Thu, 28 May 2020 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से टली एक बड़ी आतंकी वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आज यानी कि गुरुवार को एक बड़ी आतंकी वारदात टल गई। इलाके से एक सैंट्रो कार से करीब 40 किलो आईईडी बरामद हुई है। जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय किया गया है।

विज्ञापन

 


वहीं इस घटना के बाद कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जो काफी हैरान करने वाले और चिंताजनक हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद द्वारा रची गई इस साजिश में सीआरपीएफ के करीब 400 जवान निशाने पर थे।

यह भी पढ़ेंः  बारूदी कार से पुलवामा को फिर दहलाना चाहते थे आतंकी, इस तरह टली बड़ी घटना, देखें वीडियो
विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक करीब 20 वाहनों का सीआरपीएफ का काफिला आज सुबह श्रीनगर से चलकर जम्मू पहुंचना था। इस काफिले में करीब 400 जवान शामिल होते। संदेह जताया जा रहा है कि इसी काफिले को निशाना बनाने के लिए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ये साजिश रची थी। उधर, सुरक्षाबलों को निशाना बनाए जाने की बात आईजीपी विजय कुमार ने भी स्वीकार की है।

विज्ञापन

2019 के आतंकी हमले और आज की नापाक साजिश में समानता

सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से टली एक बड़ी आतंकी वारदात - फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने 2019 के पुलवामा हमले को दोहराने की साजिश रची थी। 2019 के आतंकी हमले और आज की नापाक साजिश में काफी समानताएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों और जवानों की मुस्तैदी के चलते एक बड़ी घटना टल गई है।

यह भी पढ़ेंः  पुलवामा में मिली जैश की बारूदी कार की पूरी कहानी, नापाक मंसूबों के सेना ने ऐसे उड़ाए परखच्चे
 
वहीं इस मामले को लेकर आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने कार में आईईडी लगाकर आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची है। इसी को लेकर कल यानी कि बुधवार शाम को पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने नाका लगाया था। इस दौरान कार सवार आतंकी नाके के पास पहुंचा। जिसे सुरक्षाबलों ने रुकने का इशारा किया।

यह भी पढ़ेंः  पुलवामा आईईडी हमले पर बोली जम्मू-कश्मीर पुलिस, 40 किलो था विस्फोटक और निशाने पर थे सुरक्षाबल
 
इस दौरान कार में सवार आतंकी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों का शक पुख्ता हो गया। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कार में करीब 40 किलो आईईडी लगाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें