फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 3800 जल निकाय होंगे संरक्षित, होगा पानी की गुणवत्ता का परीक्षण

Thu, 11 Feb 2021 11:14 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
तवी नदी
जम्मू कश्मीर में तालाबों और झीलों सहित शिनाख्त किए गए लगभग 3800 जल निकायों के संरक्षण और उनके कायाकल्प के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल निकायों के भू टैगिंग, पारिस्थितिक संतुलन की बहाली, ऐसे क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करने, निगरानी मानकों पर जल निकायों की ग्रेडिंग आदि के लिए वन विभाग की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Anchar lake Srinagar
इसमें जिला स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाएगा। जल ही जीवन है, इस सूत्र वाक्य को शायद अब लोग भूल गए हैं। दिनोंदिन बारिश की होती जा रही कमी के बाद भी लोग जल संरक्षण के प्रति उदासीन बने हुए हैं। अधिकतर पुराने जलस्त्रोतों का अस्तित्व मिटा दिया गया, जिस कारण जल संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Anchar lake Srinagar
वहीं बुधवार को मुख्य सचिव बीवी सुब्रहामण्यम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जल निकायों के संरक्षण के लिए उपायों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने एक अन्य बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के मार्गदर्शन में तैयार जिला पर्यावरण योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की।
 

4 of 5
Chenab river

उन्होंने कहा कि हर वर्ष होने वाले वर्षा के मौसम में नदी, नाले, तालाब, झील आदि पानी से लबालब भर जाते हैं। यदि हम इनमें एकत्र जल को संजोकर रख सकें, तो यह आने वाले जल-संकट से मुक्ति दिला सकता है और पानी की परेशानियों के कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dal lake

उन्होंने  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पहले जिला पर्यावरण योजना समितियों को संबंधित योजनाओं की समीक्षा करने को कहा और संशोधन को 20 मार्च तक किया जाएगा। उन्होंने लोगों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेब पोर्टल पर संबंधित योजनाओं की एक प्रति अपलोड करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में अंतर राज्य बस सेवा को बहाल नहीं होने से आम लोगों हो रही है परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें