श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी में आतंकी मकबूल भट की बरसी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी हमले के इनपुट हैं। सुरक्षा के लिए श्रीनगर शहर में जगह-जगह पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त नाके लगाए गए हैं, मोबाइल चेक पॉइंट्स भी स्थापित किये गए हैं और हर संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है।