फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर के लापता फुटबॉलर से परिवार की गुहार- खुदा के वास्ते वापस आ जाओ आमिर, तुम बिन हम जी न पाएंगे

Thu, 02 Jul 2020 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
फुटबॉलर लापता आमिर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 22 साल का एक फुटबॉलर लापता हो गया है। उसके परिवार ने प्रशासन से उसका पता लगाने की गुजारिश की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 24 जून से लापता है। परिवार को डर सता रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उनका बेटा आतंक के रास्ते पर चला गया हो। उन्होंने अपने स्तर से भी बेटे से लौटने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से मदद मांगी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोपोर के जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
सोपोर निवासी आमिर सिराज फुटबॉल का खिलाड़ी रहा है। वह 24 तारीख को अपने मामा के घर पर था, जहां से लापता हो गया है। वह फुटबॉल के खेल में भविष्य बनाने के लिए घर छोड़कर मामा के पास चला गया था। परिजनों ने बताया कि वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोपोर के जंगल - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर के मामा ने कह कि 24 तारीख को शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। इसके बाद काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा। साथ ही कई स्थानों पर उसकी खोज भी की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आमिर से घर लौटने की गुहार लगाई है।

 

4 of 5
सोपोर के जंगल
आमिर के मामा नाजिर अहमद ने रोते हुए कहा कि खुदा के वास्ते घर वापस आ जाओ, हमें इस तरह छोड़कर मत जाओ। हम सब तुम्हारे बिना जी नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि वह किसी आतंकी के साथ है, तो मैं उन आतंकियों से कहना चाहता हूं कि मेरे आमिर को वापस भेज दो। हमारे अलावा दुनिया में उसका कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंगल - फोटो : अमर उजाला
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अभी हम ये नहीं कह सकते कि उसने आतंकवाद का रास्ता चुन लिया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः सोपोर हमलाः शव पर बैठ रो रहा था बच्चा, जवानों ने ऐसे बचाई मासूम की जान


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें