फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जम्मू-कश्मीर के 143 युवाओं ने ली देश सेवा की शपथ

Wed, 30 Mar 2016 10:17 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
army - फोटो : PTI
जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से आए 143 जवान मंगलवार को भारतीय सेना का हिस्सा बने। इन्होंने देश की सेवा की शपथ ली। सेना में जम्मू कश्मीर के युवाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
army - फोटो : PTI
श्रीनगर में जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जेएकेएलआई) के बाना सिंह परेड ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान 143 जवान भारतीय सेना का हिस्सा बने। 
विज्ञापन

3 of 6
army - फोटो : PTI
राज्य के विभिन्न हिस्सों से संबंध रखने वाले युवाओं ने जेएकेएलआई रेजिमेंटल सेंटर में 11 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद रंगरूट से वीर जवान में परिवर्तित होकर सेना की जेएकेएलआई में शामिल हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी मेजर जनरल बीके जैन ने ली। 

4 of 6
army - फोटो : PTI
मेजर जनरल बीके जैन ने युवाओं के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन जवानों को देख राज्य के और युवा भी सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए आगे आएंगे। जवानों के माता पिता के द्वारा निभाई गई भूमिका पर भी प्रकाश डाला। 
विज्ञापन

5 of 6
army - फोटो : PTI
रंगरूट से जवान बने युवा अपने सपनों को साकार होता देख खुश थे। इन जवानों के अभिभावक भी गर्व महसूस कर रहे थे। इस मौके पर कई सैन्य अधिकारी और जवानों के रिश्तेदार मौजूद रहे। अभिभावकों के योगदान को ध्यान में रखते हुए सेना द्वारा उन्हें गौरव पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
army - फोटो : army
परेड के बाद मेजर जनरल बीके जैन ने मेधावी रंगरूटों को पुरस्कार से नवाज़ा, जिन्होंने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। रियासी के रंगरूट शब्बीर अहमद को बेस्ट इन फायरिंग के लिए चेवांग रिंचेन मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि जम्मू के रंगरूट इफ्तिकार बेग को बेस्ट इन ड्रिल के लिए बाना सिंह मेडल से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें