फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्री ध्यान दें.. जम्मू से चलने वाली ये 12 ट्रेन पठानकोट कैंट से चलेंगी

Wed, 20 Nov 2019 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजपुर डिवीजन में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 19 से 26 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8:50 से शाम 6:20 तक लिए जाने वाले ट्रैफिक के कारण जम्मू आने वाली दर्जनों ट्रेनें मंगलवार को रद्द रहीं। जबकि कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। ट्रेनों के रद्द और परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जम्मू से चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों को पठानकोट कैंट से चलाया गया। इसमें बेगमपुरा, स्वराज अंडमान एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द और किसके परिचालन में किया गया बदलाव

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों के रद्द और गंतव्य में बदलाव का सिलसिला 26 नवंबर तक जारी रहेगा। इसमें 12587 गोरखपुर-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस 25 नवंबर तक रद्द रहेगी। 15098 जम्मू-भागलपुर एक्सप्रेस 26 नवंबर तक रद्द रहेगी। 12919/12920 इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26 नवंबर तक रद्द रहेगी। 15655/15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा कामाख्या एक्सप्रेस 27 नवंबर तक रद्द रहेगी। 74909/74910 उधमपुर-पठानकोट 26 नवंबर तक रद्द रहेगी, जबकि 09021/09022 जम्मू-बांद्रा टर्निमल 27 नवंबर तक रद्द रहेगी। 04401/04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्निमल 26 नंवबर तक रद्द रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
19 से 26 नवंबर तक पठानकोट-जम्मू रेलवे सेक्शन पर ट्रैफिक ब्लाक के चलते 13 ट्रेनों का परिचालन जम्मू की बजाय पठानकोट से होगा। इसमें 16031 चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 24 नवंबर तक पठानकोट कैंट से चलाई जाएगी। 12471/12472 बांद्रा टर्निमल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26 नवंबर पठानकोट कैंट से चलेगी। 19415/19416 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26 नवंबर तक पठानकोट कैंट से चलेगी। 12238/12237 जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 26 नवंबर तक पठानकोट कैंट से चलेगी। 19224 जम्मू- अहमदाबाद 26 नवंबर तक पठानकोट जंक्शन से चलेगी।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सहारनपुर जाना था स्टेशन पर पहुंचा तो पता चला कि बेगमपुरा पठानकोट से चलेगी। पठानकोट के लिए जाने वाली ट्रेन का पूछताछ केेंद्र से पता किया तो कोई भी ट्रेन नहीं थी। एक-दो ट्रेनें देर रात में थीं। ट्रेन नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। अब बस से पठानकोट जाना होगा, लेकिन डर है कि कही पहुंचने से पहले ट्रेन छूट न जाए। -इमरान खान, सहारनपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पहली बार जम्मू रेलवे स्टेशन पर इतनी कम भीड़ देखी। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी मांगी तो अधिकांश ट्रेनें रद्द बताई गईं। कुछ ट्रेनों का परिचालन पठानकोट से शुरू होना है। जम्मू से पठनकोट तक कोई ट्रेन नहीं है। अब वहां तक पहुंचना मुश्किल है। बस से जाएंगे तो समय पर नहीं पहुंचे तो और परेशानी होगी -मोहम्मद अजम खान, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें