अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)की तरफ से जम्मू में 100 मीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली के जरिए एबीवीपी द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें जमकर देश के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
2 of 5
एबीवीपी रैली
- फोटो : संजय कुमार
रैली में बड़ी संख्या में जम्मू के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और शहीद जवान अमर रहें के नारे लगाए। विद्यार्थियों का कहना था कि शहीदों के बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
एबीवीपी रैली
- फोटो : संजय कुमार
एबीवीपी द्वारा प्रेस क्लब से लेकर बलिदान स्तंब तक यह रैली निकाली गई। इस रैली में हर विद्यार्थी हाथ में तिरंगा पकड़कर घर से निकला है।
4 of 5
एबीवीपी रैली
- फोटो : संजय कुमार
इस रैली में विभिन्न समुदाय के विद्यार्थियों ने मिलकर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों का कहना था कि रैली में मौजूद रह विद्यार्थी देश और देश के तिरंगे का सम्मान करता है और हमेशा करता रहेगा।
तिंरगा रैली के दौरान शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। पर लोगों ने इस रैली का पूरा सहयोग दिया और हर किसी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।