यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने की पुलिस तैयारी में है। आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों पर पैनी नजर रख रही है। इसके तहत शहर में जगह-जगह पर नाके लगाए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
traffic police
- फोटो : Amar Ujala
यही नहीं विभाग ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला किया है। ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
3 of 6
traffic police
- फोटो : Amar Ujala
ट्रैफिक पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नया तरीका अपनाया है। सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल के माध्यम से नाका तोड़ने, बिना हेलमेट सफर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
4 of 6
traffic police
- फोटो : Amar Ujala
नो पार्किंग जोन में जो गाड़ी खड़ी होगी, उस गाड़ी के आगे पांच सौ रुपयेे का चालान काटकर रख दिया जाएगा। गाड़ी चालक आएगा और उसे चालान की कापी मिलेगी। वाहन मालिक को चालान एसपी आफिस में जमा कराना पड़ेगा। अगर चालान की फीस जमा नहीं हुई तो कोर्ट से समय आएगा और कोर्ट में जाकर जुर्माना फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
traffic police
- फोटो : Amar Ujala
उसके बाद वाहन मालिक को सीधे घर में भी चालान भेजा जाएगा। ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ गई है। लोगों में ट्रैफिक को लेकर जानकारी नहीं है। कहीं भी गाड़ी खड़ी करने से जाम की स्थिति पैदा होती है।