Jammu
- फोटो : संजय कुमार
जम्मू में यासीन मलिक की सजा पर बंटी मिठाईयां
बुधवार को जम्मू में यासीन मलिक को मिली सजा पर कई संगठनों ने मिठाईयां बांट कर खुशी मनाई। वहीं, कटड़ा वैष्णो देवी, जम्मू के रघुनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बुधवार को पुलिस की ओर से नेशनल हाईवे के नगरोटा और झज्जर कोटली में विशेष नाका लगाकर कश्मीर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा जम्मू के कुंजवानी, बिक्रम चौक, पुराने शहर में भी पुलिस की तरफ से नाके लगाकर वाहनों को जांचा गया।