फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: हजरत बल दरगाह में रमजान के आखिरी शुक्रवार को जुमे-उल-विदा की नमाज की अदा, फारूक-उमर अब्दुल्ला भी हुए शामिल

Fri, 29 Apr 2022 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर के हजरतबल दरगाह में रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को जुमे-उल-विदा की नमाज के दौरान हजारों रोजेदारों ने नमाज अदा की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने भी नमाज अदा की।
विज्ञापन
1 of 5
Srinagar Hazratbal Shrine - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को जुमे-उल-विद की नमाज अदा की गई। इस दौरान हजरतबल दरगाह पर हजारों रोजेदार दोपहर की नमाज में शामिल हुए। आखिरी जुमे (शुक्रवार) को जुमे-तुल-विदा या अलविदा कहा गया है। इसमें रमजान शरीफ के माह को विदा किया जाता है। इसलिए मुसलमान इसके जुदा होने पर गम जाहिर करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Srinagar Hazratbal Shrine - फोटो : बासित जरगर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने भी नमाज अदा की। 
विज्ञापन

3 of 5
Srinagar Hazratbal Shrine - फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार सुबह से ही लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। नमाज के लिए बड़ों के साथ बच्चे भी इस्लामी लिबास कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी पहनकर मस्जिदों में दाखिल हुए।

4 of 5
Srinagar Hazratbal Shrine - फोटो : बासित जरगर
नमाज के बाद लोगों ने इज्तिमाई दुआ करके अपने गुनाहों की माफी खुदा से तलब की और मुल्क में अमन ओ सलामती व कामयाबी की दुआ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Srinagar Hazratbal Shrine - फोटो : बासित जरगर
रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अता करने में हुई दुआ में खुदा से अपने गुनाहों के लिए माफी मांगी। इसके अलावा सभी ने अल्लाह से इबादत की कि वह प्रदेश और देश में अमन व शांति बनाए रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें