फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर: नागरिकों की हत्या और सुरक्षाबलों पर हमले में था शामिल सलीम पर्रे, खूंखार आतंकी की काफी दिन से थी तलाश

Mon, 03 Jan 2022 07:58 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
1 of 7
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
श्रीनगर के शालीमार इलाके में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना को मार गिराया। वह नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई वारदात में शामिल था। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी की पहचान सलीम पर्रे के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तान का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि मोस्ट वांटेड और खूंखार आतंकी की कई दिनों से तलाश चल रही थी। 
वहीं आज शाम कश्मीर के गासु में भी सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। 
विज्ञापन

2 of 7
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था।
विज्ञापन

3 of 7
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। 

4 of 7
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई। सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है।  
विज्ञापन

5 of 7
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू सेक्टर से हथियारों की खेप बरामद की है। 
विज्ञापन

6 of 7
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
सोमवार सुबह जवान गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए बैग को देखा। तलाशी लेने पर उससे बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मीर मुठभेड़ - फोटो : वासित जार्गर
इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी 35 के पास मिले बैग से गोला-बारूद और प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें