पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को श्रीनगर सहित घाटी के कुछ अन्य हिस्सों में बाजार और कारोबार बंद है। हालांकि, यातायात व्यवस्था जारी है, लेकिन शहर में अधिकतर दुकानें और मुख्य बाजार बंद हैं। चौक-चौराहों पर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं। वहीं, श्रीनगर में सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।