फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in Kashmir: गुलमर्ग के ऊंचे क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी, हिम की चादर से ढके पहाड़, तस्वीरें

Mon, 03 Oct 2022 02:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलमर्ग की अफरवाट पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Kashmir Snowfall - फोटो : फरहत नायक, सोशल मीडिया
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र गुलमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बर्फबारी से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। गुलमर्ग में बर्फबारी होने से लोगों में उत्साह देखने को मिला। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। इन तस्वीरों को फोटोग्राफर फरहत नायक ने अपने कैमरे में उतारा है और सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Snowfall in Gulmarg - फोटो : फरहत नायक, सोशल मीडिया
गुलमर्ग की अफरवाट पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
लद्दाख की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी - फोटो : संवाद
26 सितंबर को लद्दाख के उच्च पर्वतीय इलाके जंस्कार में सीजन का पहला हिमपात हुआ था। इससे लद्दाख के निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, 22 सितंबर को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के सिनथन टॉप पर पहली बर्फबारी हुई।

4 of 5
Kashmir Snowfall - फोटो : फरहत नायक, सोशल मीडिया
बात करें मानसून की तो वो अब जम्मू कश्मीर से लौटने लगा है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से मानसून लौट रहा है। पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार सामान्य से 15 से 20 दिन देरी से मानसून लौटेगा। जम्मू कश्मीर में अमूमन 15 सितंबर तक मानसून लौट जाता है, लेकिन मौसम में उतार चढ़ाव से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी (फाइल) - फोटो : ani
मानसून के अधिक समय तक सक्रिय होने के कारण भी ठंड इस बार जल्द दस्तक दे सकती है। हालांकि, पिछले साल की बात करें तो ठंड ने देरी से दस्तक दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें