लंबे ड्राई स्पैल के बाद बीत रात श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम समेत घाटी के कई इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
2 of 8
श्रीनगर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
वहीं, जम्मू में बीती रात तीन बजे से सुबह तक बारिश हुई। बिगड़े मौसम के चलते रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन
3 of 8
श्रीनगर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी समेत जम्मू संभाग के कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। जम्मू में तड़के बारिश हुई और दोपहर बाद धूप खिली रही।
4 of 8
बर्फ की चादर से ढका श्रीनगर शहर
- फोटो : बासित जरगर
वहीं प्रदेश के छह जिलों के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के डोडा जिले और कश्मीर के गांदरबल में निम्न स्तर के हिमपात की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 8
srinagar snowfall
- फोटो : बासित जरगर
पुंछ और कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा व कुपवाड़ा जिले के पर्वतीय इलाकों में मध्यम खतरे वाला हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
6 of 8
श्रीनगर डल झील का नजारा
- फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कला खत्म, अब 20 दिन के लिए चिल्ले खुर्द
बुधवार को 40 दिन के चिल्ले कलां समाप्ति के साथ कश्मीर घाटी में 20 दिन के लिए चिल्ले खुर्द (छोटी ठंड) का दौर शुरू हो गया है। इस अवधि के दौरान बारिश और बर्फबारी की अधिक संभावना रहती है। इसी बीच कश्मीर घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
श्रीनगर शहर में बर्फबारी
- फोटो : एजेंसी
उधर, धर्मनगरी कटड़ा के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के भवन पर बीती रात बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद हर सफेद चादर जैसी बिछी नजर आ रही है, जो भक्तों को स्वर्ग की अनुभति का अहसास करा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर..
लाल चौक में बर्फबारी के बाद का नजारा
- फोटो : एजेंसी
रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार सुबह क्षतिग्रस्त होने के चलते बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। उधर, मुगल रोड को भी तीन माह के लिए बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रामबन में शेरबीबी में हाईव क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी बहाली का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के एसएसपी ट्रैफिक ने कहा, 'शेरबीबी में क्षतिग्रस्त सड़क, कुछ अन्य स्थानों पर पत्थर गिरने, कीचड़ के कारण एनएच 44 को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे बहाली पूरी होने तक यात्रा न करें।'