डलहौजी में बर्फबारी
- फोटो : संवाद
हिमाचल में किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। किन्नौर जिले के रक्षम, भावावैली, छितकुल, कल्पा, कुन्नौचारंग, नेसंग, हांगो और चुलिंग में भारी बर्फबारी हुई है। कम ऊंचाई वाले भागों में बारिश दर्ज की गई है। ताजा हिमपात और बारिश से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। सोलन जिले के बद्दी, नालागढ़ क्षेत्र में भी सुबह से बारिश हो रही है। इससे जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं किसानों, बागवानों को भी राहत मिली है।