फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: प्रदेश में बदला मौसम, श्रीनगर में छाया कोहरा, अगले दो दिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

Wed, 08 Nov 2023 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी दबाव के चलते कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में हलकी बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज बदला है। श्रीनगर में बुधवार की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। जम्मू में भी बादलों की लुकाछिपी जारी है। कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में आठ और नौ नवंबर को बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले मंगलवार को भी मैदानी इलाकों में मौसम के मिजाज बदले हुए दिखे। सुबह से ही मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं का प्रकोप महसूस किया गया। इसके चलते लोगों को ठंड पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय कश्मीर के कुछ पहाड़ी इलाकों में हलकी बारिश शुरू हुई। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी दबाव के चलते कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में हलकी बर्फबारी की संभावना है।

4 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
आठ और नौ नवंबर को कश्मीर घाटी में मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में हलकी बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को पहाड़ी इलाकों में करीब तीन से पांच इंच के बीच बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
10 नवंबर दोपहर के बाद से मौसम में सुधार आने की संभावना है जोकि फिर 16 नवंबर तक साफ रहेगा। बता दें कि जिन इलाकों में बर्फबारी की संभावना है उनमें जोजिला, राजधान पास, सिंथन पास, मुगल रोड, साधना टॉप, जेड गली, आदि धमिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें